औरैया: कचहरी के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक का पैर फ्रैक्चर, घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी
शहर के कचहरी परिसर के समीप शुक्रवार की सुबह 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। महारतपुर निवासी नीलू पुत्र राम सुरेश किसी जरूरी काम से बाइक द्वारा फफूंद रोड की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा ह