टिकारी: पंचानपुर में अनियंत्रित वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार और पैदल यात्री घायल, एक की मौत
Tikari, Gaya | May 9, 2026 गया गोह सड़क स्थित पंचानपुर में शनिवार संध्या अनियंत्रित वाहन की ठोकर से स्कूटी जाकर राहगीर से टकराई। घटना में पैदल जा रहे टिकारी के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नाथून पासवान के पुत्र रामा कुमार को गंभीर चोट आई। वहीं स्कूटी सवार शिवनगर निवासी युवक गुड्डू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक रामा की इलाज के क्रम में रात के समय ANMMCH गया में मौत हो गई।