खलीलाबाद: रिज़र्व पुलिस लाइन में संविधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर खलीलाबाद के रिज़र्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे दी है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान हमारे देश का मजबूत आधार है। हमारी एकता और अखंडता को बनाए रखने वाला यह संविधान सभी को समान अधिकार देता है।