लखीमपुर: भीरा वन रेंज के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, दुधवा बफर जोन में मचा हड़कंप, आपसी संघर्ष हो सकता है मौत का कारण
लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित भीरा वन रेंज में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब भीरा थाना क्षेत्र के दीवान टांडा गांव के पास एक खेत में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने तेंदुए को मृत अवस्था में देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी।