महाराजगंज: बगाही मोड के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सुरक्षित
2 अप्रैल बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित हो गई। और डिवाइडर में टकराकर पलट गई। गनीमत यह रही कर में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। क्योंकि कार के एयर बैग खुल जाने से ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई है। और साइकिल सवार भी सुरक्षित बच गया। कार सवारों को पास के ही निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।