इंदौर की विजयनगर पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी लिंक भेजकर लोगों से लाखों रुपए निवेश कराए और अब तक करीब 40 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा करने की बात कबूल की है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लोगों से हड़पे गए रुपए उन्होंने ऐशो-आराम में उड़ा दिए। पुलिस अब उनसे रुपयों के उपयोग और अन्य पीड़ितों