मुज़फ्फरनगर: नशे में धुत युवकों का कहर, बकरा मार्केट के पास चार युवकों ने ट्रैक्टर की जमकर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट के पास नशे में धुत चार युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। मामूली विवाद के बाद लात-घूंसे और डंडों से हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही।