महसी: रामपुर धोबियाहार में कर्बला की भूमि की पैमाइश करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विकासखंड शिवपुर क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार के शहनाज, झगरू, मेडई, इरफान, मोहम्मद हनीफ, हफीजुल्लाह समेत करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कर्बला भूमि की पैमाइश कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि संम्मनपुरवा के पास स्थित कर्बला भूमि में ताजिया खाक-ए-सुपुर्द किया जाता है, जहां खुदाई कार्य के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।