बरियातु: बीएलओ व पर्यवेक्षकों को मिला विशेष प्रशिक्षण, नेशनल हाउस नंबर व पुनरीक्षण पर ज़ोर
बुधवार दोपहर 2 बजे बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराना तथा फील्ड स्तर पर कार्यों को सुचारू रूप से लागू करना है।