गुना शहर में 4 जनवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन होगा। 31 दिसंबर को दुर्गा बस्ती सिसोदिया कॉलोनी और विवेकानंद बस्ती हीरा बाग कैंट गुना में कलश और झंडा यात्रा निकाली गई। हिंदू एकता के लिए होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजन स्थल पर भूमि पूजन कर झंडा स्थापना की गई। बड़ी संख्या में लोग कलश झंडा यात्रा में शामिल हुए। 4 जनवरी को लोगों से शामिल होने अपील की है।