घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में आध्यात्मिक चेतना का संगम: भगवत गीता कथा में विधायक गंगा उइके शामिल हुईं
रविवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी में आयोजित महाभारत की श्रीमद् भगवत गीता पर आधारित भगवत कथा में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके को सहभागिता का अवसर मिला। यह कथा ब्रह्मकुमारीज़ की कथावाचक पूजनीय योग शक्ति आस्था दीदी जी द्वारा प्रवचन के रूप में प्रस्तुत की गई। विधायक गंगा उइके ने इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर स्वयं को अत्यंत सम्मानित और भावविभोर महसूस किया।