फुलवरिया: फुलवरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग, अपराध पर अंकुश लगाए रखने हेतु उठाई जरूरी कदम
फुलवरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर सोमवार की दोपहर 2 बजे पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु पुलिस द्वारा यह जरूरी कदम उठाया गया। इसी क्रम में थाना अंतर्गत विभिन्न बैंक बाजार ज्वेलरी शॉप एटीएम आदि जगहों पर सघन जांच किया गया। संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस ने फटकार भी लगाई।