जांजगीर: सुशासन तिहार में तिलई गांव निवासी सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, आत्मनिर्भरता की नई दिशा मिलेगी
जांजगीर-चांपा जिले के तिलई गांव में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत सुखमणि मिरी को आजीविका गतिविधियों के लिए प्रिंटर मशीन प्रदान की गई। सुखमणि मिरी ने बताया कि उनके गली-मोहल्ले के लोगों को अक्सर दस्तावेज एवं फाइल को प्रिंट व फाटोकॉपी कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।