इटावा: नगरिया सरावा गांव में अज्ञात हमलावरों ने नाबालिग को गोली मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 24, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया सरावा गांव निवासी 13 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र अमर सिंह को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही उनके पिता ने उन्हें उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर की देख-रेख में उसका उपचार जारी हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जांच पड़ताल सुरु की हैं।