श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णव धर्मशाला के पास रविवार की दोपहर 03 बजे एक 8 वर्षीय बालिका को धमकाने की बात को लेकर आरोपी ने बालिका की दादी की इंट से मारपीट कर जातीय अपमान किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को शाम 05.30 बजे केस दर्ज कर लिया है।