Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

हरदोई: गाय सामने आने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, मिट्टी के ढेर पर चढ़ी, खेतुई के पास की घटना

Hardoi, Hardoi | May 7, 2026
लखनऊ से हरदोई आ रही रोडवेज बस गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में बस परिचालक के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

MORE NEWS

सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, सिर-चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
.
#हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शव अतरौली मार्ग पर तकिया-आटामऊ जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से करीब 500 मीटर पहले सड़क किनारे मिले। हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक, सुबह करीब 9:37 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अरुण चौरसिया (26) पुत्र जयप्रकाश चौरसिया, निवासी ग्राम रेसों थाना कछौना और अभिषेक चौरसिया (27) पुत्र शिवराम चौरसिया, निवासी ग्राम गौहनिया थाना कछौना के रूप में हुई है। दोनों युवकों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सफल अनावरण के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
-H. Shyam Bajpai

सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, सिर-चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस . #हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शव अतरौली मार्ग पर तकिया-आटामऊ जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से करीब 500 मीटर पहले सड़क किनारे मिले। हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक, सुबह करीब 9:37 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अरुण चौरसिया (26) पुत्र जयप्रकाश चौरसिया, निवासी ग्राम रेसों थाना कछौना और अभिषेक चौरसिया (27) पुत्र शिवराम चौरसिया, निवासी ग्राम गौहनिया थाना कछौना के रूप में हुई है। दोनों युवकों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सफल अनावरण के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। -H. Shyam Bajpai

Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2026

ओवरहेड विद्युत लाइन (OHE) में खराबी के बाद रेलवे स्टेशन पर मची अफ़रा-तफ़री, अधिकारियों ने पाया काबू

​रेलवे स्टेशन पर अचानक मची भगदड़ और अफ़रा-तफ़री

स्टेशन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन की ओवरहेड विद्युत लाइन (OHE) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी होते ही मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।

​रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित रेलवे अधिकारी और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और यात्रियों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।

​जांच के आदेश जारी

इस तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य कर ली जाएगी।

ओवरहेड विद्युत लाइन (OHE) में खराबी के बाद रेलवे स्टेशन पर मची अफ़रा-तफ़री, अधिकारियों ने पाया काबू ​रेलवे स्टेशन पर अचानक मची भगदड़ और अफ़रा-तफ़री स्टेशन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन की ओवरहेड विद्युत लाइन (OHE) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी होते ही मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। ​रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित रेलवे अधिकारी और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और यात्रियों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। ​जांच के आदेश जारी इस तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य कर ली जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2026

स्कूल जाने का रास्ता बना नाला, झाड़ियों से गुजरने को मजबूर मासूम; सेमरौली में बदहाली पर उठे सवाल
.
#हरदोई। सरकार एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं टड़ियावां ब्लॉक के सेमरौली गांव से सामने आई तस्वीरें इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। गांव के जूनियर सरकारी स्कूल तक जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जलभराव और गंदगी की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और ग्रामीणों को सड़क से गुजरने के बजाय किनारे की झाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बारिश हो या गर्मी, रास्ते में रहता है पानी

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के दिनों की नहीं है। रास्ते में 12 महीने जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क ने नाले का रूप ले लिया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बच्चों के स्कूल पहुंचने का रास्ता ही सुरक्षित नहीं है, तो शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर होगी?

स्कूल परिसर में भी गंदगी का आरोप

बदहाली सिर्फ स्कूल के बाहर तक सीमित नहीं होने का आरोप है। स्कूल के अध्यापकों के मुताबिक, लैटरीन और बाथरूम की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके चलते वहां गंदगी और दुर्गंध का आलम है। शिक्षकों का कहना है कि सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने के कारण बच्चों को अस्वच्छ माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

जिम्मेदारों की अनदेखी पर ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बार-बार समस्या के बावजूद जल निकासी और रास्ते की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलभराव दूर कराने, रास्ते की मरम्मत कराने और स्कूल परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

सेमरौली के ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी इस समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं या समस्या जस की तस बनी रहती है।
#TheTelecast

स्कूल जाने का रास्ता बना नाला, झाड़ियों से गुजरने को मजबूर मासूम; सेमरौली में बदहाली पर उठे सवाल . #हरदोई। सरकार एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं टड़ियावां ब्लॉक के सेमरौली गांव से सामने आई तस्वीरें इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। गांव के जूनियर सरकारी स्कूल तक जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जलभराव और गंदगी की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और ग्रामीणों को सड़क से गुजरने के बजाय किनारे की झाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश हो या गर्मी, रास्ते में रहता है पानी ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के दिनों की नहीं है। रास्ते में 12 महीने जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क ने नाले का रूप ले लिया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बच्चों के स्कूल पहुंचने का रास्ता ही सुरक्षित नहीं है, तो शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर होगी? स्कूल परिसर में भी गंदगी का आरोप बदहाली सिर्फ स्कूल के बाहर तक सीमित नहीं होने का आरोप है। स्कूल के अध्यापकों के मुताबिक, लैटरीन और बाथरूम की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके चलते वहां गंदगी और दुर्गंध का आलम है। शिक्षकों का कहना है कि सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने के कारण बच्चों को अस्वच्छ माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी पर ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बार-बार समस्या के बावजूद जल निकासी और रास्ते की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलभराव दूर कराने, रास्ते की मरम्मत कराने और स्कूल परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। सेमरौली के ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी इस समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं या समस्या जस की तस बनी रहती है। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2026

हरदोई: गाय सामने आने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, मिट्टी के ढेर पर चढ़ी, खेतुई के पास की घटना - Hardoi News