कांके: डोरंडा में रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Kanke, Ranchi | Nov 22, 2025 डोरंडा में रांची नगर निगम की टीम ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अतिक्रमण हटाया गया, इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस मौके पर रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण का बनाए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर की सहायता से नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि डोरंडा स्थित सामुदायिक भवन के सामने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था।