बहराइच: बहराइच से रेस्क्यू कर गोरखपुर भेजा गया आदमखोर भेड़िया
बहराइच जिले में आतंक मचाए आदमखोर भेड़ियों में से 5 भेड़िया पकड़ लिया गया है। उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया है। जहा उसे क्वारंटीन सेल में रखा गया है। बहराइच से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर आने वाला यह दूसरा भेड़िया है। बहराइच में करीब 50 गावों में भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। इनके हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।