शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कल यानी बुधवार को जनपद को 2600 मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बृहस्पतिवार तक जिले की सभी सरकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी। किसानों को अब डीएपी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, वितरण की पूरी व्यवस्था प्रशासन की निगरानी में की जा रही है।