जमालपुर: महामाया शक्तिधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर 15 से 22 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां शुरू
श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर स्थित श्री महामाया शक्तिधाम मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में गुरुवार दोपहर धर्मशाला परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंदिर के मंत्री गिरधर संघई, महोत्सव संयोजक कम