विदिशा नगर: सुभाषनगर वार्डनंबर 32से रहवासियो ने सड़क और नाली की समस्या से कराया अवगत,नपाध्यक्ष,विधायक व सांसद पर लगाए गंभीर आरोप...
मंगलवार दोपहर 3 बजे सुभाष नगर वार्ड नंबर 32 के रहवासी जनसुनवाई में पहुंचे जहां उन्होंने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए रोड न बनने की शिकायत की। नालियों की सड़कों की साफ सफाई न होने पर भी उन्होंने अपना दुखड़ा रोया। दौरान रहवासियों ने विदिशा के नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक और सांसद के साथ कलेक्टर को भी घेरा उन्होंने कहा कि हर बार ज्ञापन देकर जाते हैं।