एटा: आगरा रोड गांव सैलार समीप जनपद में तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिरने से लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर
एटा जिले में गुरुवार देर शाम तेज आंधी और बारिश के कारण आगरा रोड पर स्थित सेलार गांव के पास एक विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इस घटना से एटा-टूंडला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे घंटों तक लंबा जाम लगा रहा और यात्री फंस गए। अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में