ऊना पुलिस ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के तहत अभियान चलाकर कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 12 लोगों के चालान कर 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया। टाहलीवाल में अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन को भी जब्त किया गया। एसपी अमित यादव ने कहा कि पुलिस अवैध खनन, नशा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।