थावे: गोपलामठ गांव में भूमि विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।