बुंदेलखंड की धरती पर इस वक्त कुछ 'शाही मेहमान' डेरा डाले हुए हैं। जी हां, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और हिमालय की बर्फीली चोटियों से यूरेशियन और हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध अब पन्ना की वादियों में पहुंच चुके हैं। प्रकृति के इन सफाईकर्मियों के लिए वन विभाग ने रेड कारपेट बिछा दिया है!