रामगढ़: रामगढ़ बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा: डंपर ने मासूम को कुचला, मौके पर हुई मौत, चालक फरार
Ramgarh, Alwar | Jun 19, 2026 रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित शनिदेव मंदिर के सामने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर के पिछले टायर के नीचे आने से बच्चे का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।