कटंगी: कलगांव में 32 वर्षीय युवक ने बेड़ियां तोड़ कुएं में लगाई छलांग, मौत
करीब 3 वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चले 32 वर्षीय युवक ने पांव में बंधी बेड़ियों को तोड़कर घर के पीछे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव का है। सोमवार की सुबह करीब 07 बजे यह हादसा हुआ। जिस वक्त पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस वक्त घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी हुई थी।