बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेट चोक पोस्ट पर तैनात कर्मियों की मिलीभगत से होती है शराब की तस्करी, दो होम गार्ड जवान समेत छह गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 21, 2024 बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु स्थित मद्य निषेध विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियो की मिलीभगत से शराब की तस्करी की जा रही है. पुलिस कप्तान मनीष कुमार के एक्शन से इसका भंडाफोड़ हुआ. जिसमें अलग-अलग वाहनों से कुल कुल 949.40 लीटर शराब एवं दो होम गार्ड जवानों के साथ 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.