जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर चले विशेष अभियान में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही 33000 रुपए जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में अनुसूचित जाति जनजाति कांड में मामले में तीन, धोखा घड़ी के मामले में दो, चोरी कांड के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही शराब सेवन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।