बेगूसराय: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है
बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और AIMIM के नेताओं पर निशाना साधते हुए राम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि, वक्फ बोर्ड और सनातन धर्म समेत कई मुद्दों पर तीखी टिप्पणी की। साथ ही विपक्षी नेताओं को "नकली सनातनी" बताते हुए मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी।