बेनीपुर: नशीली दवाओं का दुरुपयोग, तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस पर बुधवार को व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में शपथग्रहण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि नशीली दवाओं का इस्तेमाल करना या उसका व्यापार करना दोनों हीं कानून के खिलाफ है और दंडनीय है। इसके इस्तेमाल से मानसिक एवं शारिरिक स्वास्थ्य की हानि होती है। जिला जज ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग को जागरूकता के जरिए रोक सकते हैं। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं आदि को इसके ल