उमरेठ: उमरेठ के आमाटोला में न पाईप लाईन है न हैंडपंप
सचिव ने वार्डवासियों की नहीं सुनी समस्या, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उमरेठ के वार्ड क्रमांक सतरह आमाटोला में भीषण जलसंकट गहराया है। इस वार्ड में न पाईप लाईन बिछाई गई है न हैंडपंप है। जलसंकट से त्रस्त नागरिक पंचायत में समस्या बताने पहंुचे। सरपंच उन्हें नहीं मिले।सचिव ने समस्या सुनने से इंकार कर दिया। ज्ञापन भी नहीं लिया। नाराज नागरिकों ने शुक्रेवार को दो बजे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।