मोहनलालगंज: लालपुर में सरकारी और देवस्थान भूमि पर अवैध कब्जा उजागर, प्रशासन ने निर्माण रुकवाया
निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव में सरकारी और देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान जमीन पर दीवारें खड़ी कर रास्ता बनाने का काम चल रहा था। जांच में खाद गड्ढे व देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर तत्काल निर्माण रुकवा दिया गया।