बीकानेर: बीकानेर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी
राज्य के महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। एंट्री क्लास में सभी प्रवेश नए होंगे, जबकि अन्य कक्षाओं में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।