जैतहरी: खेत तालाब से बदलेगी तस्वीर: अमगवां में जल गंगा अभियान किसानों की उम्मीद बना
‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’’ के तहत जनपद पंचायत जैतहरी की ग्राम पंचायत अमगवां के इतवारिया में खेत तालाब निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में हो रहा यह कार्य वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने में सहायक होगा। तालाब से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे वे रबी-खरीफ के साथ उद्यानिकी फसलें और मत्स्य पालन कर आय बढ़ा सकेंगे।