चंदौली: शंकर मोड़ के पास बेकाबू एम्बुलेंस ने मचाया कहर, टक्कर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, चालक हिरासत में
चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर मोड़ पर गुरुवार दोपहर बेकाबू निजी एम्बुलेंस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में था और तीन जगह टक्कर मारी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर एम्बुलेंस कब्जे में ली।