अनूपपुर: जिले में नए आदेश लागू,दो पाली वाले स्कूल सुबह 7 से 12 बजे तक, एकल पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित होंगे
अनूपपुर। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी आदेश के अनुसार 11 जून 2026 से दो पाली वाले विद्यालयों की प्रथम पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी।