जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने एसआईआर अभियान की समीक्षा करते हुए बीएलओ की कार्यप्रगति पर कड़े निर्देश दिए। न्यू आगरा कंपोजिट स्कूल की हेल्प डेस्क पर पहुंचकर उन्होंने खुद मतदाताओं के गणना पत्र भरवाए। बीएलओ संग घर-घर जाकर मतदाताओं से तुरंत फॉर्म जमा करने की अपील की। कई घरों में कम फॉर्म दिए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी।