कजरा कजरी निरंजनपुर निवासी गुरजीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति हरविंदर सिंह पिछले तीन वर्षों से रम्पुरा कौन स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथि के रूप में सेवा दे रहे हैं। बताया गया कि रविवार की रात वह कढैर चौराहा से गुरुद्वारे के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह नदा पुलिया के पास पहुंचे, किसी अज्ञात ने हमला किया।