कटंगी: चिकमारा में मैंगनीज खदान में हैवी ब्लास्टिंग से दहशत,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, काम बंद कराया, पत्थर गिरने से बाल-बाल बचे
बालाघाट जिले की कटंगी तहसील के ग्राम चिकमारा में संचालित मैंगनीज खदान के खिलाफ रविवार को स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मेसर्स आर.बी.श्रीराम एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की खदान में रविवार सुबह करीब 11 बजे की गई हैवी ब्लास्टिंग के बाद आवास टोला के लोगों ने दोपहर ढाई बजे खदान पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि घ