पिछोर: पल्स पोलियो अभियान शुरू, बाचरोंन में 158 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा।
भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार 28 जून 2026 से की गई। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। आज रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे बताया है कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी।बाचरोंन में 158 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।