सागर नगर: हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, संभाग आयुक्त व कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता जागरूकता रैली को लेकर सागर संभाग आयुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत और कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।