बंजरिया: सिकरहना नदी में रसायनयुक्त गंदा पानी छोड़े जाने से आस-पास के किसानों को हो रही है भारी परेशानी
सिकरहना नदी में रसायनयुक्त गंदा पानी छोड़े जाने से आस पास के किसानों को भारी परेशानी हो रही है। पब्लिक एप्प की टीम से बात करते हुए पंसस शमशाद आपम ने बताया कि गंदा पानी से किसानों का फसल बर्बाद हो रहा है। मवेशियों को रोग हो रहा है। नदी की मछलियां मर रही है। जिससे मछुआरों के रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है। जिला प्रशासन गंदे पानी को नदी में छोड़ने पर रोक लगवाए।