नबीनगर: सोन दियारा में पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ बुचन राम को किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। न्यूनगर मझिआव निवासी बुचन राम को मझिआव सोन दियारा इलाके से 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई एएसआई पुनीत कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस को सूचना मिली