सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड की 6 पंचायतों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रविवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के 6 पंचायतों महेशपुर,चौरा-राजपुर,श्री किशुन,मदनपुर अलीनगर एवं बुधौली बनकर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.अपराह्न 5:30 बजे जीविका BPM नवीन कुमार ने इसकी जानकारी दी.कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिलाओं की अपेक्षाओं को चिन्हित किया गया.महिलाओं ने गांव की समस्याओं की जानकारी दी.