सबलगढ़: शहर में जलभराव की शिकायत पर वार्ड-11 पहुंचे CMO: कलेक्टर के निर्देश पर नाले-नालियों की तत्काल सफाई के दिए आदेश
सबलगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 में जलभराव और गंदगी की समस्या के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने गुरुवार सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को गंदे पानी की निकासी और टूटे हुए नाले-नालियों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देशों के बाद की गई।