गोरखपुर के सहजनवा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक विक्षिप्त रोडवेज कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।