संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार शाम किसानों ने खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाना शुरू कर दिया। शाम करीब 5 बजे से देर रात तक कई स्थानों पर पराली सुलगती रही, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयों में ही बैठकर मामले से अनजान बने रहे। किसानों को कार्रवाई का कोई भय नजर नहीं आया, जिसके चलते वे बेखौफ नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे।