शिवपुरी नगर: बक्सनपुर बड़ौता रोड पर बारात से लौट रहे 3 बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल
कोलारस थाना क्षेत्र के बड़ौता गांव के रहने वाले घनश्याम आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा 21 साल का बेटा उत्तम आदिवासी अपने दो अन्य लोगों के साथ बक्सनपुर से बारात में शामिल होकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी वह बक्सनपुर बड़ौता रोड़ पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिन्हें शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।