बांदा: रक्सी गांव में बीच-बचाव करने पर 6 लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Mar 20, 2025 बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी गांव मे बीच बचाव करने पर परिवार के 06 लोगों नें एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल व्यक्ति का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन गुरुवार को बांदा जिला अस्पताल मे कराया है।